संदेश

अमेरिका लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ओबामा की जासूसी का सच

कौन कहता है कि अमेरिका इस समय भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है ?कम से कम नए राष्ट्रपति ओबामा की ताजपोशी के भव्य लाइव टेलीकास्ट को देख कर तो ऐसा नही लगता है कि वहां के बैंक कंगाल हो गए हैं.बाज़ार सूने पड़े हैं.उद्योग धंधे ठप्प पड़े हैं. गरीबी और बेरोजगारी काफी बढ़ गयी है.उस दिन अमेरिका परस्त पूरी दुनिया की मीडिया ने यह स्थापित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी कि अमेरिका अभी भी अमीर और शाहखर्च है.और इस तरह की छोटी-मोटी आर्थिक मंदी तो उसके लिए कोई समस्या ही नहीं है. बेल आउट और राहत पैकेज-वैकेज तो बाद में देखा जायेगा,पहले दुनिया भर को यह बता दिया जाए कि उसकी वास्तविक शानो-शौकत क्या है ?लोंगो ने देखा.लोग खुश हुए.और आश्वस्त भी कि यह नया राष्ट्रपति अमेरिका सहित पूरी दुनिया को बदल देगा। पर लगता है,इन् तमाम दरबारी मीडिया को इस से भी संतोष नहीं हुआ.अचानक उनको लगा कि इतने सारे ताम-झाम के बावजूद प्रभाव उतना पड़ा नहीं जितना कि उम्मीद थी.आर्थिक मंदी और संकट की चहुँओर होने वाली चर्चाओं के शोर में ताजपोशी का यह कार्यकर्म और उसके पीछे का संदेश कंही नक्कारखाने में तूती बन कर ना रह जाए.इसलिए अगले ही दिन उन्ह...