बाबा व्यापार करने के साथ सत्ता में हिस्सेदारी भी चाहते हैं...दो
लेकिन बाज़ार पर कब्ज़ा करने और सत्ता में हिस्सेदारी के लिये जिन ज़रूरी अवयवों की ज़रूरत होती है वह सब कुछ बाबा के पास बिल्कुल नहीं है . बल्कि सिरे से गायब है . आज के प्रतिस्पर्धा से भरपूर समय में बाज़ार में वही अपनी सही जगह बनाकर टिक पाता है जिसके उत्पाद गुणवत्ता और परिणाम दोनों में उत्तम होते हैं .... और इस मामले में बाबा का हाँथ कत्तई तंग है . शुरू से ही उनके उत्पादों के बनाने के तौर तरीकों और उनमें मिलाये जाने वाले तत्वों पर सवाल खडे किये जाते रहे हैं . और सम्भवतः इन्हीं सब कारणों की वजह से एवं " गुड मैनुफ़ैक्चरिन्ग प्रैक्टिसेज " के अभाव से उनके उत्पाद अमेरिका सहित कई देशों में प्रतिबन्धित हैं . हमारे देश में भी उनके उत्पादों के दावों की कलई पूरी तरह से खुल चुकी है . बाबा दावा करते हैं कि उनके सिखाये योग और उनकी दवाइयों के नियमित सेवन से डायब...