आख़िर इन विवादों की मंशा क्या है ?---एक
आज कल कई पुराने पिटे पिटाये जिन्नों (मुद्दों) को नए-नए चोले पहना कर फ़िर से बोतल से निकाल दिया गया है. और साहित्य के कुछ नए पुराने पुरोधा फ़िर से अपने अपने तर्क-वितर्क लेकर बहस के अखाड़े में उतर आए हैं. बहस जारी है . और लोग बाग़ इन हम्मामों में नंगे हो रहे हैं. वैसे देखें तो इन बहसों का कोई ख़ास मतलब नही है,पर साहित्य और संस्कृति के सुधि जनों का यह फ़र्ज़ बनता है कि वे इसमे हस्तक्षेप अवश्य करें. नहीं तो, आने वाले दिनों में जन जीवन और समाज की तरह उन तमाम साहित्यिक मूल्यों और मानदंडों को भी विकृत कर दिया जाएगा,जिन पर न सिर्फ़ हमारा सहित्य,हमारी संस्कृति टिकी हुई है ,बल्कि जिनकी वजह से हमारा समाज भी जीवित व गतिशील है. आज अभी मैं एक अनजान से समीक्षक रत्न कुमार सांभरिया द्वारा उठाये गए सवाल या उनके द्वारा कथा सम्राट प्रेमचंद पर की गयी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी पर अपनी बात रखूँगा. वे पूस की रात कहानी की चीड़-फाड़ करते हुए कहने की कोशिश करते हैं कि प्रेमचंद को न तो यथार्थ की समझ थी और न ही उनको किसानों, किसानी, देश और समाज से कोई लगाव. अपनी पूरी विद्वत्ता के ज़रिये उन्होंने प्रेमचंद को नीचा और...