संदेश

सेक्स लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कई बार सोचता हूँ...

कई बार सोचता हूँ कि अपने बारे में विस्तार से लिखूं । अपनी ज़िंदगी के बारे में । अपने अनुभवों के बारे में । अपने प्यार , अपनी चाहत, अपनी नफ़रत , अपने संघर्षों, अपनी उपलब्धियों , अपनी नाकामयाबियों और अपनी अब तक की सम्पूर्ण जीवन यात्रा के बारे में ।... अपने बार बार मरने और फिर-फिर से जी उठने के बारे में लिखूं । मैं चाहता हूँ कि अपने परिवार , अपने दोस्तों और अपने दुश्मनों के बारे में लिखूं ।... आज कल मै जो कुछ भी हूँ , जैसा भी हूँ और जिन्दगी के जिस भी मुकाम पर हूँ , उसमें दोस्तों का जितना हाथ है, उससे कहीं ज्यादे उन छुपे हुए दुश्मनों और उन फरेबियों का भी हाथ है , जिन्होनें न सिर्फ बार - बार मेरे पीठ में छुरा घोंपा है बल्कि मेरी राह में कदम कदम पर बारूदी सुरंगें भी बिछाई हैं । अपनों ने अपने प्यार से जहाँ मुझे लड़ने, जूझने और अपनी राह पर दृढ़ता पूर्वक आगे बढ़ने की ताकत दी है , वहीं मुझसे जलने- चिढ़ने वालों ने मुझे जिद्दी , पलट कर बदला लेने वाला और...

आज कहाँ खड़ी हैं महिलायें--दो

चित्र
आज हम एक संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं। चारो तरफ तीव्र हलचल, उठा-पटक, बहस-मुबाहिसा, संघर्ष और धुव्रीकरण का माहौल है। अभी कल तक जो था, वह आज नहीं है और आज जो है कि वह कल निश्चित ही नहीं रहेगा। घटनाएं इतनी तेजी से घट रही हैं, दृश्य-परिदृश्य इतनी तेजी से बदलता जा रहा है कि आने वाले कल के बारे में अनुमान करना कतई मुश्किल हो गया है। कंप्यूटर, अत्याधुनिक, तक्नालाजी , मुक्त बाजार, आयातित पश्चिमी पूँजी व संस्कृति और अब यह आर्थिक मंदी का भँवर और गोल और गहरा होता जा रहा है। मूल्य और मान्यताएं रोज-ब-रोज बदलती जा रही है। समय के इस नाजुक मोड़ पर कहाँ खड़े है हम ? कहाँ खड़ी हैं हमारी महिलाएं ? भारतीय नारी ? इसकी जाँच पड़ताल करने और इस संदर्भ में निणर्यात्मक बहुत कुछ ठोस करने की जरूरत आन पड़ी हैं। क्योंकि जब तक इस आधी आबादी से जुड़ी समस्याओं व त्रासदियों को हल नहीं कर लिया जाता, समाज की शक्लो सूरत को कतई नहीं बदला जा सकता। इधर-उधर से पैबंद लगाकर इसे सुधारने की लाख कोशिशें क्यों न कर ली जायें। अपने चारों तरफ आज हम निगाहें दौड़ाते हैं, तो पाते है कि हमारे यहाँ महिलाएं आज भी कमोबोश मध्ययुगीन सोव व संस्कृति तथ...